CHHATTISGARH : लूतरा शरीफ दरगाह समिति का पुनर्गठन, इरशाद अली हटाए गए …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Lutra Sharif Dargah Committee reconstituted, Irshad Ali removed…

विकास सामनानी, ब्यूरो चीफ, बिलासपुर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रसिद्ध दरगाह लूतरा शरीफ (सीपत) की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कर दिया है। वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष इरशाद अली को पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता मो. हाजी इकबाल हक को संस्था का नया मुतवल्ली (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है। नई समिति आगामी आदेश तक दरगाह की व्यवस्थाओं, वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेगी।

गौरतलब है कि दरगाह प्रबंधन को लेकर लंबे समय से क्षेत्र में अव्यवस्था, मनमर्जी और अफरा-तफरी की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष था। लूतरा शरीफ में जारी इसी भर्राशाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वक्फ बोर्ड ने यह प्रशासनिक फेरबदल किया है। नवनियुक्त मुतवल्ली हाजी इकबाल हक को क्षेत्र में एक सरल, मिलनसार और समाजहितैषी व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है, जिससे स्थानीय लोगों में अब दरगाह की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।

वक्फ बोर्ड द्वारा गठित की गई नई प्रबंध कारिणी समिति की सूची इस प्रकार है –

पदाधिकारी : मुतवल्ली (अध्यक्ष) : हाजी मो. इकबाल हक (बिलासपुर), नायब मुतवल्ली (उपाध्यक्ष): मोहम्मद सिराज (रायपुर) एवं रोशन खान (लूतरा शरीफ), सेक्रेटरी (सचिव): रियाज अय्यूब (सीपत), खजांची (कोषाध्यक्ष): फैजान अहमद शेख (बेलतरा), नायब खजांची: जावेद रब्बानी (कोरबा)

समिति सदस्य :

हाजी गुलाम साबरी (रायगढ़), हाजी मोहम्मद कुद्दूस (बिलासपुर), अब्दुल रहीम (चांपा), हाजी जीनत अहमद (बलौदा), मो. सज्जाद सिद्दीकी (कोरबा), मोहम्मद इमरान अली (बिलासपुर), शेख सिकंदर बक्स (बिलासपुर), मोहम्मद एजाज खान (लूतरा शरीफ), शफीक खान (बिलासपुर), अब्दुल वहाब अर्शफी (लूतरा शरीफ), हाजी अनाउल्लाह हक (लूतरा शरीफ), हाजी अब्दुल करीम बेग (लूतरा शरीफ), अब्दुल शाहनवाज मेमन (लूतरा शरीफ) और शेख अफ्फार (लूतरा शरीफ)।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related