CG News: Met National President Nitin Navin; organizational issues discussed!
CG NEWS: आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी साझा की। भाजपा नेतृत्व के साथ हुई यह मुलाकात राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बैठक के दौरान पार्टी के भविष्य की रणनीतियों और संगठन के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
