CONGRESS PARTY: Speculation intensifies regarding a major reshuffle in the Congress organization—who will be dropped, and who will be given charge?
CONGRESS PARTY: कांग्रेस पार्टी में जल्द ही बड़ा संगठनात्मक फेरबदल देखने को मिल सकता है। इसी के साथ कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और AICC में बदलाव की आहट तेज हो गई है।
पार्टी नेतृत्व ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा पूरी कर ली है और अब नई जिम्मेदारियों के साथ नई टीम के गठन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
यह बदलाव आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए किए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चार महासचिवों के साथ करीब 26 राष्ट्रीय सचिवों की छुट्टी हो सकती है।
इसके अलावा तीन से 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जा सकते है और 6 से 7 राज्यों के प्रदेश प्रभारी हटाए जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडंकर, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा हटाए जाएंगे।
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है।
माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर गुटबाजी को थामने और संगठन को मजबूत करने के लिए नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
