IAS PANKAJ AGARWAL : आईएएस पर CBI का शिकंजा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IAS PANKAJ AGARWAL : CBI tightens its grip on IAS!

रायपुर। हरियाणा में सरकारी फंड हेराफेरी मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रधान सचिव IAS पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के 60.54 करोड़ रुपये के सरकारी फंड में कथित गड़बड़ी का आरोप है।

FCRA NEW RULES : NGOs पर केंद्र की नई सख्ती!

जांच एजेंसी के मुताबिक, उनके कार्यकाल में वित्त विभाग की गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में खाते खोले गए और तय सीमा से अधिक सरकारी फंड ट्रांसफर किया गया। आरोप है कि इससे सरकार को 60.54 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ।

यह मामला सिर्फ 60 करोड़ तक सीमित नहीं है। CBI के अनुसार यह हरियाणा के 8 विभागों से जुड़े 504 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का हिस्सा है, जिसमें सरकारी राशि शेल कंपनियों में ट्रांसफर किए जाने के आरोप हैं।

CHHATTISGARH : NIA कोर्ट से 4 आरोपियों को बेल!

अब तक इस मामले में 6 बैंक अधिकारियों, 3 सरकारी कर्मचारियों समेत 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इसी केस में एक अन्य IAS आरके सिंह पहले से न्यायिक हिरासत में हैं।

CBI मंगलवार को IAS पंकज अग्रवाल को कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। वहीं एजेंसी चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी (CSCL) और CREST से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है, जिनमें पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related