Damar Scam: ED exposes ₹55 crore bitumen scandal!
DAMAR SCAM: मध्य प्रदेश में ED ने सड़कों को बनाने में नामी कंपनियों के बजाय नकली और फर्जी कंपनियों के डामर का इस्तेमाल किये जाने का पर्दाफाश किया है।
वही ठेकेदारों ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) जैसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनियों के नाम पर ₹55 करोड़ के फर्जी बिल पेश किए और जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा हड़प लिया।

मध्य प्रदेश रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी की शिकायत के बाद ईडी ने PMLA और PC Act के तहत मामले की जांच शुरू की थी।
इसी सिलसिले में जांच एजेंसी ने रीवा और जबलपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान ₹23 लाख रुपये की नकदी जब्त की है।
इसके साथ ही विभिन्न बैंकों में जमा ₹2 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि को भी फ्रीज कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में ईडी पिछले कुछ समय से लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रही है। इस डामर घोटाले के अलावा हाल ही में कई अन्य बड़े मामलों में भी सख्त कार्रवाई की गई है।
