CG MURDER CASE : रंजिश में हमला, बचाने पहुंचे युवक की हत्या…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MURDER CASE : Attack due to enmity, murder of a youth who came to rescue…

कोरबा. कोरबा में बदमाशों का आतंक एक बार फिर खुलकर सामने आ गया। रामसागर पारा में पुराने विवाद का बदला लेने पहुंचे हथियारबंद आरोपियों ने पहले एक युवक पर हमला किया और जब उसे बचाने रवि यादव आगे आए तो उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया। हमले में रवि यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

CHHATTISGARH MONSOON : छत्तीसगढ़ में बारिश की एंट्री डेट आ गई!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हर्षित और महेंद्र गंगवानी अपने साथियों के साथ बस्ती में पहुंचे और बिना मौका दिए हमला शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे रवि यादव को भी नहीं छोड़ा गया। वारदात के बाद आरोपी आराम से मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंच गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि इलाके में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने से अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

RAM MANDIR DONATION SCAM : राम मंदिर की 200 किलो चांदी कहां गई?

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन इस हत्या ने शहर की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related