Tri-Nation A-Series: Sri Lanka blown away by Vaibhav’s storm; India A wins the final by 66 runs!
TRI-NATION A SERIES: भारत-ए ने श्रीलंका-ए और अफ़ग़ानिस्तान-ए के साथ खेली गई त्रिपक्षीय वनडे सिरीज़ जीत ली है. भारतीय टीम ने फ़ाइनल मुक़ाबले में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया है।
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 377 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या की जोड़ी ने टीम को तेज़तर्रार शुरुआत दी।
दोनों ने महज़ 8.5 ओवरों में 132 रन की साझेदारी की. वैभव ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 11 गेंदों में हाफ़ सेंचुरी जड़ दी. वह 29 गेंदों पर 94 रन बनाकर आउट हुए।
उनके अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 67, ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 और प्रियांश आर्या ने 39 रन की पारी खेली।
इसके बाद 378 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई।
श्रीलंका के लिए वनुजा सहान ने सबसे अधिक 62 रन बनाए. उनके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 52 रन की पारी खेली।
भारतीय गेंदबाज़ों में यश ठाकुर ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके जबकि विप्रज निगम और अनुकूल रॉय के खाते में दो-दो विकेट आए।
इनके अलावा आलोक शर्मा और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लिए।
