International Yoga Day: PM Modi performs yoga; says stay as healthy at 70 as you are at 50!
INTERNATIONAL YOGA DAY: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर आज भारत सहित पूरी दुनिया में योग को लेकर एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस साल 21 जून 2026 को देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर आयोजित किया जा रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस भव्य समारोह में हिस्सा लिया और हज़ारों लोगों के साथ योग किया।
PM मोदी ने कहा कि योग हमारे शरीर को फ़्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है और हमारे एनर्जी लेवल को हाई रखता है।
योग कार्यक्रम के पहले PM ने अपने संबोधन में कहा, “योग इंसान को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि 40 साल की उम्र में हम 20 साल की उम्र से भी ज़्यादा फ़्लेक्सिबल हों।
50 साल की उम्र में हम 30 साल की उम्र से भी ज़्यादा ऊर्जावान हों, 70 की उम्र में 50 जैसा स्वस्थ रहें।
PM मोदी ने कहा, “नियमित योग करने से हमें अपने शरीर और मन को समझते रहने की आदत पड़ती है।
जितना हम अपने बारे में जानते हैं, उतना ही हम ख़ुद को अच्छे से संभाल पाते हैं। इसी वजह से ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ का यह विषय हर उम्र के लोगों के लिए है, सिर्फ़ बुज़ुर्गों के लिए नहीं।
PM मोदी के अलावा, केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी देश के अलग-अलग शहरों में योग अभ्यास किया है।

कोलकाता में योग करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद में योग करते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह

गुवाहाटी में योग करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

मेघालय के शिलांग में योग करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
