GOLD SILVER PRICE CRASH : सोना-चांदी में महाधड़ाम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SILVER PRICE CRASH : Big crash in gold and silver!

सोना और चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। दो दिनों में ही कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। खासकर चांदी ने ऐसा गोता लगाया कि निवेशक भी हैरान रह गए।

शुक्रवार को MCX पर कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत में 8 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। 3 जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी का भाव गिरकर करीब 2.29 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

अगर सिर्फ दो दिनों का हिसाब देखें तो चांदी करीब 22,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। बुधवार को जहां इसका भाव 2.51 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर था, वहीं अब यह 2.29 लाख रुपये के आसपास आ गया है।

INDIA SLAMS PAKISTAN : UN में भारत का पाकिस्तान पर प्रहार

सोने का हाल भी कुछ अलग नहीं रहा। 24 कैरेट गोल्ड का वायदा भाव शुक्रवार को 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। एक ही दिन में सोना 3,000 रुपये से ज्यादा टूट गया है।

दो दिन पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 1.53 लाख रुपये के करीब थी। यानी महज 48 घंटे में सोना 7,600 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है। वहीं अपने ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो सोना करीब 58 हजार रुपये नीचे आ चुका है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका का फेडरल रिजर्व है। US Fed ने ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन भविष्य में दरें बढ़ने के संकेत दिए हैं। इससे निवेशकों का रुझान सोना-चांदी से हटकर दूसरे विकल्पों की तरफ बढ़ा और कीमतों पर दबाव बन गया।

अब बाजार की नजर अमेरिकी आर्थिक संकेतकों और फेड की अगली रणनीति पर टिकी हुई है, क्योंकि वहीं से आगे सोना-चांदी की दिशा तय होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related