CG DARU Party: Office liquor party proves costly; two Excise Department officials suspended!
CG DARU PARTY: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय में कर्मचारियों के शराब पीने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने आबकारी विभाग में पदस्थ मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव और सहायक ग्रेड-3 सुजीत पूरी गोस्वामी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सवाल उठने लगे थे। मामला चर्चा में आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे।
वायरल वीडियो की जांच के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना।
मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ा क्योंकि यह घटना उसी विभाग से जुड़ी थी जिसकी जिम्मेदारी जिले में शराब के विक्रय, नियंत्रण और नियमों के पालन की निगरानी करना है।
ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों के बीच प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे।
वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर जांच और निलंबन की कार्रवाई ने यह संकेत दिया है कि प्रशासन ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।
फिलहाल मामले में विभागीय जांच जारी है और आगे जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

