PETROL BOMB ATTACK ON RSS OFFICE: RSS के ऑफ‍िस पर पेट्रोल बम से हमला, बीजेपी नेता ने बताया बड़ा षड्यंत्र! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Petrol Bomb Attack on RSS Office: RSS office attacked with a petrol bomb; BJP leader calls it a major conspiracy!

 

PETROL BOMB ATTACK ON RSS OFFICE: झारखंड की राजधानी रांची में देर रात RSS कार्यालय परिसर के बाहर कुछ संदिग्ध बोतलें मिलने के बाद पेट्रोल बम से हमले की आशंका जताई जा रही है।

RSS के कार्यालय को निशाना बनाने की कथित कोशिश से राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल मच गई है।

संघ के कार्यालय पर हुए इस हमले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें एक युवक मुंह बांधकर पेट्रोल बम फेकते नजर आ रहा है।

फ‍िलहाल घटना की जानकारी लगते ही पुल‍िस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोतलें कार्यालय की बाउंड्री वॉल के पास फेंकी गई थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के पीछे शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

विपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह सिर्फ एक छोटी शरारत नहीं बल्कि किसी बड़े हमले की तैयारी का संकेत हो सकता है।

उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related