CG Monsoon Session 2026: Mahant stated that the Congress will bring a no-confidence motion against the BJP government.
CG MONSOON SESSION 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
पांच दिवसीय इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक नोकझोंक देखने को मिल सकती है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार को पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन वह विभिन्न मोर्चों पर विफल रही है।
उन्होंने खाद-बीज संकट, बढ़े हुए बिजली बिल, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
महंत का कहना है कि प्रदेश में जनता के बीच सरकार के प्रति बढ़ते आक्रोश को देखते हुए विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगा और सरकार की नाकामियों को सदन में उजागर करेगा।

