CHHATTISGARH : Bulldozer runs on illegal madrasa, 12 year old occupation ends!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर में सोमवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अयप्पा नगर के आनंद विहार और उल्लास नगर इलाके में करीब सवा एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
CG LIQUOR SHOP PROTEST : महतारी वंदन नहीं चाहिए, शराब दुकान हटाओ!
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। यहां 12 साल से अवैध कब्जा चल रहा था, जिसमें अस्थायी मकान, निर्माण और एक मदरसा तक संचालित हो रहा था।
नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर सभी अवैध निर्माण हटा दिए।
CHHATTISGARH : 13 जुलाई से गरमाएगी विधानसभा!
कार्रवाई से पहले इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया था और करीब 100 पुलिसकर्मियों के साथ भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। पूरे क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर तक आवाजाही रोक दी गई थी।
प्रशासन का कहना है कि यह जमीन EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए आरक्षित थी और अब यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए मकान बनाए जाएंगे।
अधिकारियों के अनुसार, अगर यह कार्रवाई समय पर नहीं होती तो पूरा क्षेत्र निजी कब्जे में चला जाता।
