CHHATTISGARH : New responsibilities for Corporation Zone Commissioners, know who got what
बिलासपुर. बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों और अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
इस बदलाव का मकसद साफ बताया जा रहा है, नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना और स्थानीय समस्याओं का जल्दी समाधान करना।
CG TRUCK DRIVER SUICIDE : ट्रक ड्राइवर ने सुसाइड से पहले 8 वीडियो पोस्ट किए …
सबसे चर्चा में रहा फैसला जोन-7 में पदस्थ प्रवीण शर्मा को जोन-2 की जिम्मेदारी देना है, जो उनका ही स्थानीय क्षेत्र यदुनंदन नगर है। माना जा रहा है कि अपने ही इलाके की जानकारी होने से वे लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को तेजी से हल कर सकते हैं।
अन्य जोनों में भी कई अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं ताकि कामकाज और ज्यादा प्रभावी हो सके।
