CHHATTISGARH : 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव! बच्चों का तिलक से होगा भव्य स्वागत …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : School Admissions Celebration begins June 16th! Children will be welcomed with a tilak ceremony…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून 2026 से शाला प्रवेश उत्सव 2026 मनाया जाएगा। राज्यभर के स्कूलों में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा और शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को स्कूलों को आकर्षक और बेहतर बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

CHHATTISGARH : आबकारी विभाग में भीतर ही बगावत, वायरल चैट से बढ़ा विवाद

सरकार ने कहा है कि 15 जून तक सभी स्कूल भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई और तैयारी पूरी कर ली जाए। स्कूलों को प्रिंट-रिच और बच्चों के लिए अनुकूल माहौल में तैयार किया जाएगा। इस आयोजन में गांवों और शहरों में मुनादी, रैली और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

VIJAY SHARMA LETTER : विजय शर्मा का कांग्रेस पर आवास वार!

कक्षा 1, 6 और शाला त्यागी बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ने पर खास फोकस रहेगा। बच्चों को निःशुल्क किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल भी दी जाएगी। साथ ही टॉप करने वाले विद्यार्थियों और उत्कृष्ट पालकों को सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इस पूरे अभियान के लिए अलग बजट नहीं दिया जाएगा, बल्कि मौजूदा संसाधनों के आधार पर ही कार्यक्रम आयोजित होंगे। अधिकारियों को स्कूलों की लगातार मॉनिटरिंग और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related