AICC Meeting: Congress to corner BJP over paper leaks and economic slowdown!
AICC MEETING: दिल्ली में आयोजित AICC की बैठक में आज महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी, खाद-बीज, आर्थिक मंदी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस देशभर में आक्रमक प्रदर्शन की तैयारी में है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की मौजूदगी रही।
बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि AICC से निर्देश मिलने के बाद भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा।
उन्होंने कहा, भाजपा लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है. पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है. इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार को पूरी तरह बेनकाब करेंगे।

