MP RAJYA SABHA ELECTION : कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक भेजने की तैयारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MP RAJYA SABHA ELECTION : Preparations to send Congress MLAs to Karnataka

रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट का चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ भाजपा ने महेश केवट को मैदान में उतार दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को एकजुट रखने की तैयारी तेज कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक जल्द ही भोपाल से कर्नाटक भेजे जा सकते हैं। इसी रणनीति को लेकर सोमवार रात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई।

CHHATTISGARH JAWAN DEATH : CAF कैंप में जवान की मौत

बैठक में सभी विधायकों को अगले करीब 10 दिनों तक यात्रा के लिए तैयार रहने को कहा गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक मंगलवार को भोपाल से कर्नाटक के लिए रवाना हो सकते हैं। इसके लिए सभी विधायकों को पहले उमंग सिंघार के निवास पर बुलाया गया है।

बैठक के दौरान श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने माहौल हल्का करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर विधायकों को 10 दिन के लिए बाहर भेजा जा रहा है तो उन्हें चारधाम यात्रा भी करवा दी जाए।

CHHATTISGARH : वायरल VIDEO पर युवक की सफाई!

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दूसरे राज्यों के नेताओं को भी भोपाल बुलाया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष बोम्मा माहेश कुमार गौड़ ने भी भोपाल पहुंचकर पार्टी नेताओं से चर्चा की।

उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी अपनी रणनीति पहले ही तय कर चुकी है। फिलहाल विधायकों को मतदान प्रक्रिया और मॉक पोल के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related