CG Congress: Unemployment and debt have risen under Modi’s rule!
CG CONGRESS: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अगले सप्ताह 12 साल पूरे करने जा रही है।
इस मौके को खास बनाने के लिए BJP ने देश भर में जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है।
इसी के तहत पिछले बारह साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पांच बुकलेट के माध्यम से पेश किया जाएगा।
इसी को लेकर अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार की उपलब्धियों और नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए घातक साबित हुई है। मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों में देश में आर्थिक असमानता बढ़ी है।
आम जनता को लूटकर अपने मित्रों की तिजोरिया भरी गयी है। देश के सबसे गरीब 50 प्रतिशत आबादी GST का 64 प्रतिशत दे रहा है, लेकिन तमाम राहत, रियायत और सब्सिडी पूंजीपति मित्रों को दी जा रही है।
देश की 20 प्रतिशत आबादी मात्र 46 रू. रोजाना पर गुजर बसर करने मजबूर है, लेकिन मोदी के मित्र हजार करोड़ से अधिक रोज का कमा रहे हैं। मोदी की वादाखिलाफी और जन विरोधी नीतियां उजागर हो चुकी है, इस लोकसभा चुनाव में जनता, मोदी के कुशासन से मुक्ति पाएगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने BJP से सवाल पूछते हुए कहा कि जब बेरोजगारी, महंगाई आर्थिक तंगी का बोझ बढ़ता ही जा रहा है तो भला भाजपा सरकार जनता को कर्ज में क्यों डुबो रही है?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि हकीकत में 12 सालों में दरअसल नौकरियाँ तो गायब हो गईं? न किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई? न स्कूल और अस्पताल चमक उठे? इसके अलावा पब्लिक सेक्टर कमजोर कर दिया गया?
न ही बड़ी-बड़ी फ़ैक्ट्रियाँ और उद्योग लगाये गये? फिर मोदी सरकार ने कर्जा क्यों लिया? अर्थव्यवस्था के कोर सेक्टर्स में बदहाली देखी जा रही है, अगर श्रम शक्ति में गिरावट आई है, अगर छोटे-मध्यम कारोबार तबाह कर दिए गए – तो आखिर यह पैसा गया कहाँ? किसके ऊपर खर्च हुआ?
इसमें कितना पैसा बट्टे खाते में गया? बड़े-बड़े खरबपतियों की कर्जमाफी में कितना पैसा गया? मोदी सरकार जवाब देने की स्थिति में नहीं है।

