ANNAMALAI NEW PARTY : Left BJP and formed a new party!
रायपुर। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा धमाका हो गया है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।
वीडियो संदेश जारी कर अन्नामलाई ने साफ कहा कि उनकी नई पार्टी 2031 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले 18 महीनों से बीजेपी की शीर्ष नेतृत्व के साथ उनके गंभीर मतभेद चल रहे थे और अब दोनों की सोच एक जैसी नहीं रह गई थी।
TRUMP STATEMENT : भारत दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाता रहा
अन्नामलाई ने खुलासा किया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में ही बीजेपी छोड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने उनसे चुनाव तक रुकने को कहा था। आखिरकार 2 जून को उन्होंने इस्तीफा दे दिया और अब नए राजनीतिक सफर का ऐलान कर दिया है।
पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई को तमिलनाडु बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता था। उन्होंने कई बड़े आंदोलन और यात्राएं निकालीं, लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके।
CHHATTISGARH : ईसाई समाज का बड़ा प्रस्ताव, गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठी मांग
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अन्नामलाई के जाने से बीजेपी को तमिलनाडु में बड़ा झटका लग सकता है। खासकर युवाओं और शहरी वोटर्स के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। वहीं अब उनकी नई पार्टी डीएमके विरोधी वोट बैंक में भी सेंध लगा सकती है।
हालांकि बीजेपी को उम्मीद है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता और NDA गठबंधन की ताकत से नुकसान को सीमित किया जा सकेगा।

