PUNE IT COMPANY : TCS के बाद विप्रो में धर्मांतरण का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PUNE IT COMPANY : After TCS, Wipro is accused of conversion

पुणे. पुणे की एक IT कंपनी में काम कर चुकी महिला ने कंपनी और अपनी सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसे लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, धर्म बदलने का दबाव बनाया गया और आखिर में नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया।

LALIT MODI : “मैं भगोड़ा नहीं”, दाऊद, कांग्रेस, IPL और गिरफ्तारी पर ललित मोदी के सनसनीखेज दावे

पीड़िता के मुताबिक, ऑफिस में एक महिला सहकर्मी बार-बार उसकी निजी जिंदगी में दखल देती थी और उसे हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने की सलाह देती थी। महिला का आरोप है कि उसे कहा जाता था कि ऐसा करने से उसकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी और विदेश में अवसर भी मिलेंगे।

CG PSC SCAM : 2021 ही नहीं, अब दूसरी भर्ती परीक्षाओं तक पहुंच सकती है ED की जांच

महिला ने दावा किया कि उसने इस मामले की शिकायत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उसके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर दी गई। अगस्त 2025 में हुई एक मीटिंग में उस पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया और बिना पक्ष सुने नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया।

CHHATTISGARH : 9 जून को क्या होगा बड़ा फैसला?

मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है और पीड़िता के वकील ने कंपनी को कानूनी नोटिस भेजकर 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related