SALIM DOLA ED RAID : ED raids Dawood’s close aide Salim Dola
रायपुर डेस्क। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सलीम इस्माइल डोला के नेटवर्क पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है। मुंबई, सूरत, अंकलेश्वर और राजकोट समेत 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। मामला ड्रग तस्करी, हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
जांच एजेंसी के मुताबिक सलीम डोला का नेटवर्क कई देशों तक फैला हुआ था और हजारों करोड़ रुपए के अवैध ड्रग कारोबार से जुड़ा था। हाल ही में उसे तुर्किये से भारत लाया गया था, जिसके बाद जांच और तेज हो गई।
CG CRIME: विधवा पर टूटा रिश्तों का भरोसा, दो देवरों ने किया रेप..
ED की रेड उन लोगों पर भी हुई है जो कथित तौर पर इस नेटवर्क को सपोर्ट कर रहे थे। जांच के दायरे में केमिकल सप्लायर, मेफेड्रोन (MD) बनाने वाले, हवाला ऑपरेटर, बिचौलिए और बेनामी संपत्तियों से जुड़े लोग शामिल हैं।
CHHATTISGARH : जेल से छूटे… फिर पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाई
एजेंसी को शक है कि ड्रग्स से कमाए गए करोड़ों रुपए हवाला के जरिए इधर-उधर भेजे गए और फिर उसी पैसे से कई संपत्तियां खरीदी गईं। फिलहाल ED दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय ड्रग और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के कई बड़े राज खुल सकते हैं।

