CG ELECTION 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग शुरू!

Date:

CG ELECTION 2026 : Voting begins in Chhattisgarh!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। प्रदेशभर में 1,310 रिक्त पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नगर पालिका अध्यक्ष के 5, पार्षद के 77, जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1,136 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। निकाय चुनाव में 31,928 और पंचायत चुनाव में 1,02,797 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

MAHTARI VANDAN YOJANA: इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त! 

नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि पंचायत क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस चुनाव में सबसे ज्यादा नजर कबीरधाम जिले की नगर पंचायत सहसपुर लोहारा पर है, जहां अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यहां कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है।

MAHTARI VANDAN YOJANA: इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त! 

सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद पूर्व अध्यक्ष संतोष मिश्रा के निधन के बाद रिक्त हुआ था। भाजपा ने सरिता संतोष मिश्रा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने रोशन वैष्णव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अजय यादव मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

नगर पंचायत के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 5,142 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी चुनावों की मतगणना 4 जून को होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH FRAUD : 6% मुनाफे के चक्कर में 1.77 करोड़ डूबे!

CHHATTISGARH FRAUD : 1.77 crore rupees lost in pursuit...

RAMAN SINGH ANGRY : अव्यवस्था पर रमन सिंह भड़के …

RAMAN SINGH ANGRY : Raman Singh gets angry over...

CHHATTISGARH : सर्राफा कारोबारी मर्डर केस में बड़ा क्लू

CHHATTISGARH : Big clue in bullion trader murder case गौरेला-पेंड्रा-मरवाही....