RSS REACTION ON CJP : कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली बार RSS की प्रतिक्रिया

Date:

RSS reaction on CJP : RSS reacts for the first time on Cockroach Janata Party

रायपुर। सोशल मीडिया पर छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर अब RSS की भी एंट्री हो गई है। पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस पूरे मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि हर विचार, हर आवाज़ और हर भावना को जगह दे सकता है।

नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे CJP को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत है, मीडिया स्वतंत्र है और सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी बात रखने की पूरी आज़ादी है। ऐसे में नए अभियान और अलग-अलग विचार सामने आना लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है।

CHHATTISGARH : ऑक्सीटोसिन समेत 5 दवाएं अवमानक घोषित, अलर्ट जारी

आंबेकर ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा रखती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की संस्थाएं मजबूत हैं और इस तरह की गतिविधियों को सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए।

बता दें कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक व्यंग्यात्मक अभियान है। इसकी शुरुआत अभिजीत दीपके ने की थी। बेरोजगारी से जुड़ी एक टिप्पणी के बाद यह अभियान वायरल हुआ और देखते ही देखते लाखों युवाओं तक पहुंच गया।

BTA BACHAO ABHIYAN : अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर शुरू होगा ‘बेटा बचाओ अभियान’

RSS की प्रतिक्रिया इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि CJP को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में जमकर बहस चल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related