CHHATTISGARH : Cruelty against a 14-year-old girl in the police station!
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 साल की एक बीमार नाबालिग को पहले अस्पताल में गर्भवती बता दिया गया और फिर पुलिस ने उसे रातभर थाने में बैठाकर पूछताछ की।
CG FAKE MEDICINES: राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने इन दवाओं को किया ‘अमानक’ घोषित!
परिजनों का कहना है कि बच्ची पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। जांच के बाद उसे गर्भवती बताया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि देर रात बच्ची को थाने लाया गया और सुबह तक पूछताछ की गई।
CM KANYA VIVAH YOJANA : BJP विधायक दीपेश साहू की शादी पर कांग्रेस ने साधा निशाना!
परिवार ने महिला आरक्षक पर गाली-गलौज, मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। वहीं अगले दिन दोबारा हुई जांच में गर्भावस्था की रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई, जिसके बाद मामला और गरमा गया।
घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित डॉक्टर को हटा दिया है, जबकि सोमनी थाना प्रभारी को भी लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

