CG FAKE MEDICINES: State Drug Control Department Declares These Medicines ‘Substandard’!
CG FAKE MEDICINES: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने Oxytocin Injection IP) 5 IU/ml (Tocin), Batch No. I-7881 समेत पांच दवाओं के बैचों को अमानक घोषित करते हुए इनके उपयोग, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है।
विभाग ने प्रदेश के सभी जिला औषधि नियंत्रण अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने, बाजार में निगरानी रखने और उपलब्ध स्टॉक पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
जाँच में चार औषधियाँ अमानक घोषित:
पहली दवा नाक्पेन-पी (असेक्लोफेनेक एवं पैरासीटामाल टेबलेट्स) है जिसका बैच नंबर MT-250777, अवसान तिथि 04/2027 है और यह Matins Healthcare Pvt. Ltd., Sector-5, IIE SIDCUL, हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा निर्मित बताई जा रही थी।
दूसरी दवा फ्लामो स्टार-ऐ पी टेबलेट्स (असेक्लोफेनेक एवं पैरासीटामाल टेबलेट्स) है जिसका बैच नंबर SAI-25029, अवसान तिथि 12/2026 है और यह Anon Pharmaceutical, A-1, RIA, Harsuliya 303005 द्वारा निर्मित बताई जा रही थी।
तीसरी दवा ACHE पी (असेक्लोफेनेक एवं पैरासीटामाल टेबलेट्स) है जिसका बैच नंबर LV25DT-066B, अवसान तिथि 03/2027 है और यह LV Lifesciences, VPO Gurumajra, Baddi, Solan (HP) द्वारा निर्मित बताई जा रही थी।
चौथी दवा कोल्डज़िया टेबलेट्स है जिसका बैच नंबर GT-25294A, अवसान तिथि 07/2028 है और यह Go-Ish Remedies Ltd., (Unit-I), Nalagarh, Solan (H.P.) द्वारा निर्मित बताई जा रही थी। ये सभी दवाएं प्रयोगशाला जाँच में नकली पाई गई हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी औषधि विक्रेताओं, थोक वितरकों एवं चिकित्सालयों से अपील है कि वे उपरोक्त बैच संख्याओं की दवाओं की तत्काल जाँच करें, उनका विक्रय एवं उपयोग रोकें तथा संबंधित जिला औषधि नियंत्रण कार्यालय को सूचित करें।
विभाग ने नागरिकों से भी अनुरोध है कि वे इन बैच नंबरों की दवाएं खरीदने से बचें और किसी भी संदिग्ध दवा की जानकारी स्थानीय औषधि नियंत्रण विभाग को तुरंत सूचना दे।

