CHHATTISGARH : Made son say “Pakistan Zindabad”!
रायगढ़. रायगढ़ में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति उसे मारता-पीटता था और मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने के लिए दबाव बनाता था। इतना ही नहीं, वह अपने ही बेटे से जबरन “पाकिस्तान जिंदाबाद” जैसे नारे लगवाता था। इसका वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
INDIAN STUDENT MURDER: कनाडा में भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या!
महिला ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।
CG POLICE TRANSFER : दुर्ग-बिलासपुर में बड़ा पुलिस फेरबदल!
पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पति जेल में बंद है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

