INDIAN STUDENT MURDER: कनाडा में भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या! 

Date:

 

INDIAN STUDENT MURDER: Indian Student Stabbed to Death in Canada!

INDIAN STUDENT MURDER: कनाडा के नियाग्रा क्षेत्र में भारतमूल की रहने वाली 22 साल की छात्रा की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

मृतक छात्रा की पहचान विधि मेघा के रूप में हुई है, जो    गुजरात के आनंद जिले के बोरसद की रहने वाली थी।

इस घटना के बाद से उनके गृहनगर और कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय में शोक की लहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नियाग्रा इलाके में अमेरिकी सीमा के पास विधि मेघा का शव बरामद हुआ

विधि मेघा अपने सुनहरे भविष्य के सपने लेकर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थीं।

वह वहां अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ अपने खर्चों और वित्तीय सहायता के लिए पार्ट-टाइम नौकरी भी कर रही थीं।

कनाडाई जांचकर्ताओं ने जब शव का पोस्टमार्टम और शुरुआती पंचनामा किया, तो सामने आया कि 22 वर्षीय छात्रा की चाकू घोंपकर हत्या की गई थी।

कनाडाई अधिकारियों ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related