MONSOON FORECAST 2026 : IMD reduces rainfall forecast, maximum tension in June
देश में इस साल मॉनसून को लेकर बड़ी चिंता वाली खबर सामने आई है। मौसम विभाग IMD ने 2026 के मॉनसून का नया अनुमान जारी करते हुए साफ कहा है कि इस बार बारिश सामान्य से कम हो सकती है। पहले जहां बारिश का अनुमान 92% था, अब उसे घटाकर 90% कर दिया गया है।
मतलब साफ है… इस साल कई राज्यों में पानी की किल्लत, खेती पर असर और गर्मी का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। सबसे ज्यादा चिंता जून महीने को लेकर जताई गई है, क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई इसी समय शुरू होती है।
SONAM WANGCHUK : LG को सोनम वांगचुक का सीधा जवाब, जानिए पूरा मामला
IMD के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और दक्षिण के कई हिस्सों में कम बारिश हो सकती है। वहीं यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों में लू के दिन भी ज्यादा रहने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने इसके पीछे अल-नीनो को बड़ी वजह बताया है। कहा जा रहा है कि प्रशांत महासागर में बन रही अल-नीनो की स्थिति भारत के मॉनसून को कमजोर कर सकती है।
HASDEO FOREST : हसदेव में फिर माइनिंग को हरी झंडी! अब लाखों पेड़ों पर संकट
कम बारिश का असर सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहेगा। जल संकट, बिजली उत्पादन और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी इसका असर पड़ सकता है। यही वजह है कि राज्यों को अभी से पानी बचाने और सूखे से निपटने की तैयारी करने को कहा गया है।

