US Attack on Iran: Major US Strike on Iran; 4 Drones Shot Down
US ATTACK ON IRAN: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। समझौते पर बातचीत जारी है लेकिन इस बीच अमेरिकी ने ईरान में हवाई हमले को अंजाम दे दिया है ।
ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी ‘फार्स’ के मुताबिक दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास के पूर्वी इलाके में अमेरिकी सेना ने हमला किया है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो ईरान ने भी धमाकों के बाद आसमान में फायरिंग की।
अमेरिका ने ईरान पर रात करीब डेढ़ बजे हमला करते हुए कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जो क्षेत्र अमेरिकी सेना और कमर्शियल समुद्री आवाजाही के लिए खतरा पैदा कर रहा था, उन्हीं इलाकों में हमला किया और इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया।

