NEET-UG Paper Leak 2026: Two More Accused Apprehended from Maharashtra…
NEET-UG PAPER LEAK 2026 : NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इनमें महाराष्ट्र के लातूर का एक डॉक्टर और पुणे के एक कोचिंग सेंटर का फिजिक्स टीचर शामिल हैं।
दोनों पर आरोप है कि उन्हें परीक्षा से पहले छात्रों तक सवाल पहुंचाने और पूरे नेटवर्क को चलाने में अहम भूमिका निभाई है ।
मिली जानकारी के अनुसार लातूर के डॉक्टर ने कुछ छात्रों को केमिस्ट्री के सवाल उपलब्ध कराने में मदद की, जबकि पुणे के शिक्षक पर फिजिक्स पेपर से जुड़ी जानकारी लीक करने का आरोप है ।
इससे पहले भी CBI ने NTA पैनल से जुड़े एक रिटायर्ड प्रोफेसर और कुछ अन्य शिक्षकों को गिरफ्तार किया था।
CBI ने अब तक इस मामले में कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की है। CBI को शक है कि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और इसमें शिक्षा जगत से जुड़े कुछ लोग भी शामिल थे।
जांच के दौरान कई ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं।

