BASTAR IG SUNDARRAJ : बस्तर IG जाएंगे NIA? सुंदरराज को लेकर बड़ी चर्चा

Date:

BASTAR IG SUNDARRAJ : Will Bastar IG go to NIA? Big discussion about Sundarraj

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर IG Sundarraj P को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। खबर है कि नक्सलवाद के खिलाफ लंबे समय तक मोर्चा संभालने वाले सुंदरराज पी. अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। उनकी पोस्टिंग NIA में होने की अटकलें तेज हैं।

SUPREME COURT : IAS के बच्चों को भी आरक्षण? छिड़ी नई बहस

2003 बैच के IPS अफसर सुंदरराज पी. बस्तर में सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले अधिकारियों में माने जाते हैं। नक्सल उन्मूलन अभियान में उनकी भूमिका को काफी अहम माना जाता है। बस्तर में लगातार बड़े ऑपरेशन और सुरक्षा रणनीति के चलते उन्होंने खास पहचान बनाई।

हाल ही में जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से उनकी मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद से ही उनके NIA जाने की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

CHHATTISGARH : स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर पढ़ाएगी सरकार

हालांकि सुंदरराज पी. ने इस पूरे मामले पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पोस्टिंग का फैसला शासन का विषय है और वे फिलहाल अपनी जिम्मेदारियां निभाने में लगे हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उनकी पोस्टिंग हैदराबाद पुलिस अकादमी में होने वाली थी, लेकिन नक्सल उन्मूलन अभियान के कारण केंद्र सरकार ने उन्हें रिलीव नहीं किया था। अब बस्तर में हालात बदलने के बाद उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की संभावना बढ़ गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related