CG GANJA SMUGGLER: 16 Properties Worth ₹7 Crore Seized from Chhattisgarh’s Biggest Ganja Smuggler!
CG GANJA SMUGGLER: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की करीब 7 करोड़ रुपये की संपत्तियां सीज कर दी हैं।
पुलिस ने सफेमा (SAFEMA) एक्ट के तहत यह कार्रवाई करते हुए आरोपी की 16 संपत्तियों जिनमें पत्नी, बेटे और मां के नाम पर खरीदी गई करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी को जब्त किया है
पुलिस का दावा है कि रवि साहू ने अवैध गांजा तस्करी से अर्जित रकम से रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में संपत्तियां खरीदी थीं
पुलिस जांच में सामने आया है कि रवि साहू राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी इलाके से गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क संचालित करता था।
पुलिस के मुताबिक वह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा गांजा तस्कर माना जाता है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में NDPS एक्ट के तहत और भी बड़े तस्करों की संपत्तियों की जांच की जाएगी।
वहीं शहर के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे नशे के खिलाफ बड़ी पहल बताया है।

