RAIPUR SKY HOTEL : रायपुर होटल में बड़ा रैकेट?

Date:

RAIPUR SKY HOTEL : Big racket in Raipur hotel?

रायपुर. राजधानी रायपुर में एक होटल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि कमल विहार सेक्टर 7B स्थित SKY होटल में देहव्यापार जैसा अवैध काम चल रहा है।

आरोप है कि होटल का एक कर्मचारी लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी करता है और यह पूरा खेल कई दिनों से चल रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चा तेज है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि लंबे समय तक कैसे चलती रही। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बावजूद इस तरह के आरोपों ने सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related