COAL LEVY SCAM: ACB-EOW ने कोर्ट में दाखिल की 5वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट!

Date:

COAL LEVY SCAM: ACB-EOW Files 5th Supplementary Chargesheet Against Narayan Sahu

COAL LEVY SCAM: छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला मामले में ACB-EOW ने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू के खिलाफ विशेष न्यायालय में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश किया है। यह चालान लगभग 1000 पन्नों का है।

आरोपी वर्तमान में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी नारायण साहू अवैध कोल लेवी वसूली रकम के सिंडिकेट का एक सक्रिय सदस्य था, जो सूर्यकांत तिवारी के निर्देश पर अवैध कोल लेवी वसूली के कार्य में कोल व्यापारियों और कोल परिवहनकर्ताओं से अवैध नगदी रकम एकत्रित कर उसे रजनीकांत तिवारी के पास जमा करता था।

ACB ने बताया कि मामले में पहले से पेश अभियोग पत्रों के साथ अतिरिक्त साक्ष्य भी अदालत में प्रस्तुत किए गए हैं। वहीं, इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related