CCPL पर बड़ा बयान : प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा IPL जैसा मंच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Big statement on CCPL : Players from the state will get a platform like IPL

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) की ओर से CCPL को लगातार मजबूत बनाने और खिलाड़ियों को बड़े स्तर तक पहुंचाने को लेकर अहम बयान सामने आए।

CCPL को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट में बड़ा दावा किया गया है कि इसका मकसद सिर्फ एक ही है प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा प्लेटफॉर्म देना।

कार्यक्रम में कहा गया कि पहले GPL के बाद अब IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे हैं, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ लगातार कोशिश कर रहा है कि हर सीजन के साथ CCPL का स्तर और बेहतर हो, ताकि खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल सकें।

पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शंकर शर्मा ने कहा कि पिछले 2–3 सालों में CCPL का स्तर काफी बढ़ा है और अब यह बेहतर प्रोफेशनल लीग बनती जा रही है।

वहीं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपने खेल को और निखारें और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य रखें।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को खेल की असली रीढ़ बताते हुए कहा कि यही असली क्रिकेट की पहचान है।

इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्य कोच अमय खुरसिया जैसे अनुभवी कोच के आने से खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिलेगा और प्रदर्शन में सुधार होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PRASHANT KISHOR WIN : विधानसभा में PK की एंट्री …

PRASHANT KISHOR WIN : PK's entry into the Assembly...

CHHATTISGARH CRIME : कांग्रेस नेता की हत्या

CHHATTISGARH CRIME : Congress leader murdered दुर्ग। दुर्ग में रविवार...

CG BAL SUDHAR GRIH : बाल सुधार गृह से 8 फरार

CG BAL SUDHAR GRIH : 8 absconding from juvenile...