RAIPUR LIFT KAAND: लिफ्ट में फंसे BJP प्रवक्ता , मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur Lift Kaand: BJP Spokesperson Trapped in Lift; Panic Ensues

RAIPUR LIFT KAAND: राजधानी रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को लिफ्ट अचानक बंद हो जाने से BJP प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत कुल सात लोग लिफ्ट के भीतर फंस गए।

करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी लोग लिफ्ट के जरिए ऊपर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में लिफ्ट तकनीकी खराबी के चलते रुक गई।

अंदर मौजूद लोगों ने अलार्म बजाने और मोबाइल फोन से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती कुछ मिनटों तक कोई तकनीकी सहायता नहीं पहुंच सकी।

बाद में कॉम्प्लेक्स के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने प्रयास कर लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए।

घटना के बाद भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि इस इमारत में लिफ्ट खराब होने की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। कई बार बुजुर्ग और महिलाएं भी लिफ्ट में फंस चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने स्थायी समाधान नहीं किया।

उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही व्यावसायिक भवनों में सुरक्षा मानकों की नियमित जांच कराने की भी बात कही।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related