CG RICE SCAM : धान खरीदी केंद्र में 30 लाख का घोटाला! 

Date:

CG Rice Scam: ₹30 Lakh Scam at Paddy Procurement Center!

CG RICE SCAM : राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान की अफरा-तफरी सामने आने के बाद केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और एक अनधिकृत खरीददार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

इस मामले में शासन को 30 लाख 86 हजार 608 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचने की बात सामने आई है।

निरीक्षण के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 1049 को पकड़ा। वाहन चालक सुंदरलाल साहू ने पूछताछ में बताया कि वह ग्राम खैरी निवासी राजू वर्मा के निर्देश पर समिति से बिना किसी वैध दस्तावेज के धान लोड कर परिवहन कर रहा था।

जांच में पाया गया कि समिति द्वारा खरीदे गए कुल धान में से 995.68 क्विंटल धान को कम परिदान दिखाते हुए उसे ‘सूखत’ में दर्शा दिया गया था।

आरोप है कि इस धान को फर्जी तरीके से बचाकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी धान उपार्जन केंद्र मोहारा संतोष वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर वेद प्रकाश साहू तथा ग्राम खैरी निवासी अनधिकृत खरीददार राजू वर्मा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related