RAIPUR RED ROOM PARTY : रायपुर में वायरल हुआ ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ का विज्ञापन

Date:

RAIPUR RED ROOM PARTY : Advertisement of ‘Red Room Techno Party’ goes viral in Raipur

रायपुर. रायपुर में एक बार फिर विवादित पार्टी को लेकर हंगामा मच गया है. कुछ दिन पहले न्यूड पार्टी के वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई के बाद मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब VIP रोड स्थित एक कैफे में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ का विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बताया जा रहा है कि यह इवेंट 15 मई को शाम 6 से 11 बजे तक आयोजित किया जाना था, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के टिकट 8 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक रखे गए थे. इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट और वीडियो में ‘नो रूल्स’ और ‘ऑल नाइट’ जैसे कैचवर्ड का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर अब फिर से विवाद बढ़ गया है.

पुलिस का एक्शन –

निजी कैफे में आपत्तिजनक पार्टी के प्रस्तावित आयोजन के संबंध में मीडिया के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी। प्रस्तावित आयोजन को निरस्त कर दिया गया है।

आयोजकों को भी चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है। संबंधित कैफे को निर्देश जारी किए गए हैं साथ ही सभी होटलों, क्लब, कैफे आदि को निर्देशित किया गया है कि बिना अनुमति, विधिवत सूचना के किसी भी तरह के आकस्मिक आयोजन न किया जाए। कानून व्यवस्था भंग करने वाले आयोजनों पर कार्रवाई की जाएगी

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related