PUNJAB IAS TRANSFER : Punjab’s new PR master
रायपुर डेस्क। पंजाब में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है. राज्य सरकार ने जनसंपर्क और I&PR विभाग की जिम्मेदारी IAS Puneet Goyal को सौंप दी है. 2010 बैच के अधिकारी पुनीत गोयल अब सरकार की इमेज बिल्डिंग और मीडिया मैनेजमेंट संभालेंगे.
PCS से शुरुआत करने वाले गोयल को उनकी परफॉर्मेंस के दम पर IAS कैडर में प्रमोशन मिला था. फूड सप्लाई से लेकर एविएशन और मेडिकल एजुकेशन जैसे अहम विभागों में काम कर चुके गोयल को एक अनुभवी अफसर माना जाता है. अब देखना होगा कि वह सरकार की पब्लिक इमेज और मीडिया स्ट्रेटजी को किस तरह नया आकार देते हैं.

