CG CRIME NEWS : CRPF का ‘फर्जी जवान’ चढ़ा पुलिस के हत्थे!

Date:

CG CRIME NEWS: CRPF ‘Imposter’ Nabbed by Police!

CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर  CRPF में भर्ती पाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान सुमित सिंह के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर गलत दस्तावेजों का उपयोग कर CRPF में आरक्षक पद पर नौकरी हासिल की थी।

मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी को नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ का फर्जी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी की पोस्टिंग जगदलपुर में हुई थी, जहां वह आरक्षक के पद पर कार्यरत था।

जांच पूरी होने के बाद कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया की आरोपी ने नौकरी पाने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी जरूरी साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की है और  यह भी जांच की जा रही है कि फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में और कौन-कौन लोग शामिल थे?

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related