BALOD ACCIDENT: Negligence Proves Costly; Two BSP Officials Suspended!
BALOD ACCIDENT : बालोद जिले के दल्ली राजहरा में सीवरेज पाइप लाइन निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में BSP के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए BSP के DGM मंगेश सेलकर और AGM सिविल रमेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
अधिकारियों के निलंबन के बाद यह संकेत मिल रहा है कि प्रबंधन मामले को गंभीरता से ले रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मजदूरों को दिए गए सुरक्षा उपकरण और कार्य के दौरान अपनाए गए मानकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
जांच के बाद यदि लापरवाही प्रमाणित होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की जा सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े निर्माण कार्यों में अक्सर सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जाती है, जिसका खामियाजा मजदूरों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

