FOREST GUARD RECRUITMENT: 1484 पदों पर निकली भर्ती,नोटिफिकेशन जारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FOREST GUARD RECRUITMENT: Massive Recruitment Announced for 1,484 Posts—Notification Issued!

FOREST GUARD RECRUITMENT : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए राहतभरी खबर है की राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है

इसके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की सूची  व्यापमं को भेजी गई है।

बता दें कि वनरक्षक के रिक्त पदों के लिए आवेदन 22 मई से 11 जून 2023 के बीच मंगवाए गए थे। बाद में उक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 1 जुलाई 2024 किया गया था।

विभाग ने व्यापम से परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित करने का औपचारिक अनुरोध किया है। भर्ती से संबंधित सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

बता दे छत्तीसगढ़ में 1484 वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है,जिससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

लिखित परीक्षा की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रायपुर में वन मंत्री के बंगले पहुंचे और जल्द परीक्षा आयोजित कराने की मांग की।

वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट 16 से 20 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया था। फिजिकल टेस्ट के बाद 16 हजार 762 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related