AMIT SHAH’S BASTAR VISIT: Assembly Speaker Dr. Raman Singh issues a major statement regarding Amit Shah’s arrival in Bastar!
AMIT SHAH BASTAR VISIT : देश में नक्सलवाद के खात्मे के दावे के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 19 मई को बस्तर दौरे पर पहुंचने वाले हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah बस्तर जिले के जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
इसको लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की भूमिका तय होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि अन्य राज्य के मुख्यमंत्री भी देखेंगे कि छत्तीसगढ़ और बस्तर कैसा विकसित हो रहा है।
वहीं उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कहा कि नक्सलवाद खात्मे को लोग असंभव मानते थे वह संभव हुआ है।
अब पूरे बस्तर की नजर अब 19 मई पर टिकी है।

