SUSHASAN TIHAR: ‘सुशासन तिहार पर भाजपा और कांग्रेस आमने- सामने! 

Date:

SUSHASAN TIHAR: BJP and Congress Face Off Over ‘Good Governance Festival’!

SUSHASAN TIHAR:  प्रदेश में आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए मनाए जा रहे सुशासन तिहार को  जहां कांग्रेस इसे पूरी तरह से फेल बता रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने इस पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस शासनकाल में योजनाओं पर लगे ग्रहण की याद दिलाई है।

PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने सुशासन तिहार को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि यह महज औपचारिकता है. ये जनता के बीच में जाकर टाइम पास करने, नौटंकी करने जा रहे है।

हकीकत यह है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र को पीएम आवास के लिए दंडवत होना पड़ रहा है। अधिकारियों को धमकाया जा रहा है।  दरअसल, इन्होंने जनता के लिए कुछ काम ही नहीं किया है, ऐसे में अब जब पोल खुल रही है तो अधिकारी को धमका रहे हैं। सुशासन तिहार पूरी तरह से फेल है।

PCC चीफ दीपक बैज के सुशासन तिहार को लेकर दिए बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि आवास के लिए कांग्रेस सरकार ने 5 साल लोगों को तरसाया और आज़ादी के बाद आदिवासियों के साथ खिलवाड़ किया।

हमारी सरकार ने 18 लाख से ज़्यादा PM आवास स्वीकृत किया है। आज आदिवासी की बात कर रहे, जब शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और आवास तक पर नक्सलियों ने बुरी नजर लगाई, तब कांग्रेसियों के मुंह क्यो बंद थे?

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BUS DEATH : चलती बस में मौत!

CG BUS DEATH : Death in a moving bus! बलरामपुर....

SUPREME COURT : जमानत में देरी पर SC सख्त

SUPREME COURT : SC strict on delay in bail नई...