CHHATTISGARH : Jewellery worth Rs 1 crore stolen!
रायपुर. रायपुर के खम्हारडीह इलाके से बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। लक्ष्य ज्वेलर्स में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे चोर दुकान में घुसे और डिस्प्ले काउंटर में रखे कीमती गहने लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने की वजह से किसी को भनक तक नहीं लगी, लेकिन सोमवार सुबह दुकान खुलते ही हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। सवाल ये है कि इतनी बड़ी चोरी आखिर कैसे हो गई?

