Vijay Thalapathy and Rahul Gandhi: Rahul Gandhi Congratulates Vijay on Becoming CM!
VIJAY THALAPATHY AND RAHUL GANDHI : एक्टर से नेता बने TVK के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है ।
सी. जोसेफ़ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने TVK के प्रमुख सी. जोसेफ़ विजय को तमिलनाडु का सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी हैं ।
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “तमिलनाडु ने एक नई पीढ़ी, एक नई आवाज़, एक नई सोच को चुन लिया है. विजय को मेरी शुभकामनाएं। वे तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों को पूरा करें।
गौरतलब है कि विजय की पार्टी के पास बहुमत नहीं था, जिसके बाद कांग्रेस ने DMK से गठबंध तोड़ अपने 5 विधायकों के साथ TVK को समर्थन दिया था।

