CHHATTISGARH : Attack on CBSE school in Bilaspur
बिलासपुर। बिलासपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर अब जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। फीस, अतिरिक्त चार्ज, ड्रेस-बुक्स की जबरन खरीद और मान्यता नियमों को लेकर अब जिले के CBSE स्कूल प्रशासन के रडार पर आ गए हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैठक के बाद करीब 27 निजी स्कूलों की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं।
प्रशासन ने साफ किया है कि स्कूलों में Central Board of Secondary Education से जुड़े नियमों, फीस रेगुलेशन-2020, मान्यता कोड, प्रमाण पत्र और पैरेंट्स पर आर्थिक दबाव जैसे हर पहलू की जांच होगी। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की फोटो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। अगर किसी स्कूल ने छात्रों या पालकों को किसी खास दुकान से किताब, ड्रेस या अन्य सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया तो सीधी कार्रवाई होगी।
सबसे ज्यादा चर्चा उन बड़े स्कूलों को लेकर है जिनके नाम जांच सूची में शामिल हैं –
जांच टीम-1 जिन स्कूलों में पहुंचेगी –
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, तोरवा
सेंट यूजीन इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुढ़ीपार
सेंट विसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सेंट जेवियर स्कूल, व्यापार विहार
जांच टीम-2 करेगी निरीक्षण:
बालभारती पब्लिक स्कूल, सीपत
संदीपनी पब्लिक स्कूल, पेंड्री
जांच टीम-3 के रडार पर:
MGM इंग्लिश मीडियम स्कूल
मॉडल एंड मोरल एकेडमिक पब्लिक स्कूल, परसदा
मॉडल एजुकेशन स्कूल
मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल, बोदरी-चकरभाठा
जांच टीम-4 करेगी बड़ी पड़ताल:
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल
अचीवर्स पब्लिक स्कूल, गतौरी
अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल
बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, मोपका
ब्रिलियंट पब्लिक School, बहतराई
कोलोनल एकेडमी रेडी एजुकेशन, मंगला
होलीक्रॉस सेकेंडरी स्कूल, लालखदान
जांच टीम-5 जिन स्कूलों में पहुंचेगी:
श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल, उसलापुर
नॉर्थ ईस्टर्न पब्लिक स्कूल, तखतपुर
PSMS द जैन इंटरनेशनल
सेंट जेवियर स्कूल, भरनी
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, सकरी
विजडम द ग्लोबल वर्ल्ड स्कूल, जरौंधा
प्रशासन ने सभी जांच टीमों को एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। अब अभिभावकों की नजर इस जांच पर टिकी है कि आखिर किन स्कूलों की मनमानी सामने आती है।

