CG BREAKING : डीए में 2% बढ़ोतरी… मई से बढ़कर आएगी सैलरी

Date:

CG BREAKING : 2% hike in DA… Salary to increase from May

रायपुर। Chhattisgarh State Power Transmission Company Limited के हजारों अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी ने कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते यानी DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। अब कर्मचारियों को 58 फीसदी की जगह सीधे 60 फीसदी डीए मिलेगा।

सबसे खास बात ये है कि कंपनी ने राज्य सरकार के औपचारिक फैसले का इंतजार किए बिना केंद्र सरकार की तर्ज पर यह फैसला लागू कर दिया। जारी आदेश के मुताबिक बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को सिर्फ बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं, बल्कि पिछले चार महीनों का एरियर भी मिलेगा।

मई 2026 की सैलरी से नई दर लागू हो जाएगी, जबकि जनवरी से अप्रैल तक का बकाया चार किस्तों में मई से अगस्त के बीच कर्मचारियों के खातों में पहुंचेगा। आदेश के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी का माहौल है और इसे बड़ा आर्थिक राहत पैकेज माना जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : बिलासपुर के CBSE स्कूल रडार पर

CHHATTISGARH : Attack on CBSE school in Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर...

AMBIKAPUR BULLDOZER ACTION : वन भूमि में चला प्रशासन का बुलडोजर!  

AMBIKAPUR BULLDOZER ACTION: Administration's Bulldozer Rolls Through Forest Land! AMBIKAPUR...