CG BREAKING : मंत्री के निजी सचिव की सेवाएं अचानक खत्म

Date:

CG BREAKING : Services of Minister’s personal secretary suddenly terminated

रायपुर। रायपुर से सत्ता के गलियारों की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वन मंत्री Kedar Kashyap के निजी स्थापना में पदस्थ संकर्षण सिंह की संविदा सेवाएं अचानक खत्म कर दी हैं। जीएडी के आदेश के बाद मंत्रालय में इस फैसले को लेकर हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि संकर्षण सिंह को पिछले साल टर्मिनेशन बेस पर निज सचिव के संविदा पद पर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के समय से ही इसको लेकर सवाल उठ रहे थे, क्योंकि वे पहले न तो सरकारी कर्मचारी रहे और न ही प्रशासनिक अधिकारी।

अब गुरुवार से उनकी सेवाएं आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दी गई हैं। इस फैसले के बाद सत्ता और मंत्रालय के गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

इधर दूसरी तरफ सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के 4 कर्मचारियों को प्रमोशन भी दिया है, जिससे विभागीय हलचल और बढ़ गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related