AMANPREET SINGH GILL: Former player Amanpreet Singh Gill passes away at the age of 36!
AMANPREET SINGH GILL : भारत अंडर-19 टीम के पूर्व खिलाड़ी और पंजाब के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को चंडीगढ़ में 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई।
अमनप्रीत सिंह गिल स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अंडर-19 टीम में भी खेल चुके थे। दोनों ने जूनियर क्रिकेट के दिनों में साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था।
अमनप्रीत ने साल 2006 से 2008 के बीच पंजाब के लिए 6 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले। घरेलू क्रिकेट के अलावा वह आईपीएल के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का भी हिस्सा रहे थे।
विराट कोहली ने भी अपने पुराने साथी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना और हिम्मत भेज रहा हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।’
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज ने भी अमनप्रीत को श्रद्धांजलि दी। युवराज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शुरुआती दिनों में उन्होंने अमनप्रीत के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। वह शांत स्वभाव के मेहनती क्रिकेटर थे और खेल से बेहद प्यार करते थे।
पीसीए ने अपने बयान में कहा कि अमनप्रीत सिंह गिल के निधन से क्रिकेट जगत ने एक समर्पित खिलाड़ी खो दिया है। संस्था ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

